फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police did not find the farmer's mobile, important clues were found

Auraiya News: पुलिस को नहीं मिला किसान का मोबाइल, लगे अहम सुराग

Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 16 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police did not find the farmer's mobile, important clues were found
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता में चार दिन पहले देर रात खेत की रखवाली कर रहे किसान अर्जुन सिंह (35) की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने से मौत की पुष्टि हुई थी। किसान का घटनास्थल मोबाइल फोन गायब मिला था। हालांकि पुलिस अहम सुराग लगने की बात कर रही है।
विज्ञापन

गांव अमावता निवासी अर्जुन शुक्रवार रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। देर रात उसके भाई को अर्जुन के ही फोन से सूचना दी गई कि उसे सुअर ने टक्कर मार दी है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो अर्जुन का शव मचान से 200 मीटर दूर लहूलुहान हालत में मिला था। पास ही मिर्च का पैकेट, कुल्हाड़ी और टूटी टॉर्च पड़ी थी, जबकि अर्जुन के जूते और मोबाइल गायब मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया था। परिजन ने हत्या करने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर गांव के ही एक संदिग्ध और उसके रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस हत्यारों के बेहद करीब है और कड़ी पूछताछ जारी है। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के मामले में सुराग हाथ लगे हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed