फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police deployed in the village due to tension, one accused arrested

Auraiya News: तनाव के चलते गांव में तैनात पुलिस, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police deployed in the village due to tension, one accused arrested
अयाना। खेत में बकरियां जाने को लेकर शनिवार देर शाम पाकर का पुरवा व फरिहा गांव के लोगों में हुए विवाद के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए पाकर पुरवा गांव में पुलिस तैनात रही। उधर, रविवार देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि रविवार देर शाम को एसआई राजानाती ने टीम के साथ फरिहा गांव में दबिश देकर जानलेवा हमला करने के आरोपी निहाल सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों गांवों के बीच हुए विवाद में भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों गांव के बीच दोबारा तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए दोनों गांवों के बीच में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार को फरिहा निवासी एक पक्ष के मोहित सेंगर व दूसरे पक्ष से दीप्ति ने लाठी-डंडों से पिटाई का आरोप लगाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी निहाल सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed