{"_id":"66fda1638daf8d2dd60a0054","slug":"police-could-not-recover-the-looted-goods-even-after-seven-hours-of-remand-auraiya-news-c-221-1-uno1001-120715-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सात घंटे की रिमांड के बाद भी लूट का माल न बरामद कर सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सात घंटे की रिमांड के बाद भी लूट का माल न बरामद कर सकी पुलिस
विज्ञापन
बांगरमऊ। पंचूपुरवा गांव में ट्रांसपोर्टर के घर हुई डकैती की घटना में माल बरामद करने के लिए पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले दो बदमाशों को सात घंटे की रिमांड पर लिया। सीओ के नेतृत्व में दोनों को के बताए स्थानों को चेक किया गया, लेकिन माल बरामद नहीं हुआ। देर शाम दोनों को फिर जेल भेजा गया। इसी घटना में अभी भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
बांरमऊ कोतवाली के पंचूपुरवा गांव में 13 अगस्त को छह नकाबपोश बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर प्रियांशु गुप्ता के घर को निशाना बनाया था। उसकी पत्नी पूनम गुप्ता और पड़ोसी सूरज को गन प्वाइंट पर लेकर घर में रखी दो लाख की नकदी और 20 लाख कीमत का सोने चांदी का सामान पार कर दिया था। दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था जबकि चार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे। पकड़े गए बदमाशों में मोहल्ला कटरा निवासी अंशू पाल और पन्नी टोला के अभिषेक पाल की निशानदेही पर गृहस्वामिनी का मोबाइल और 15 हजार रुपये पुलिस ने तुरंत बरामद कर लिए थे।
उनके साथी ग्राम अहिरन पुरवा निवासी संजीत, रामरहीस, धीरेंद्र बाबा और रबड़ी गांव निवासी अनुज के भी घटना में शामिल होने की बात बताई थी। इसमें संजीत और धीरेंद्र ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बुधवार को पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले दोनों बदमाशों को सात घंटे की रिमांड पर जेल से लाई, लेकिन माल बरामद नहीं हुआ। सीओ अरविंद कुमार ने बताया कि माल बरामदगी का प्रयास जारी है।