फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police caught those who assaulted and robbed a milkman

Auraiya News: दूधिया से मारपीट कर लूट करने वालों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 11 Sep 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police caught those who assaulted and robbed a milkman
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र में दूधिया के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने क्षेत्र में हुई एक अन्य घटना को भी स्वीकार किया। अभियुक्तों के खिलाफ पहले ही लूट के मामले दर्ज है।
विज्ञापन


अछल्दा थाने में धीरेंद्र कुमार पुत्र रामदास पाल निवासी ग्राम नगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि छह सितंबर की शाम बाइक बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जबरन दो हजार रुपये नकद, मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के खुलासे में तीन टीमों को लगाया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अछल्दा ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभारी एसओजी व सर्विलांस राजीव कुमार के साथ पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग में सौरभ यादव निवासी नगला महीपत थाना भरथना जनपद इटावा, निखिल उर्फ गोलू निवासी नगला मंशी थाना अछल्दा जनपद औरैया, अखिलेश उर्फ बऊआ निवासी ग्राम बघईपुर थाना अछल्दा जनपद औरैया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उनके पास से 1050 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, एक तमंचा, दो कारतूस, आधार कार्ड व बाइक बरामद की गई है। बताया कि सौरभ यादव के खिलाफ दो, निखिल के खिलाफ एक, अखिलेश के खिलाफ दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने दूधिया से लूट की घटना को स्वीकार किया। साथ ही नगरिया रोड पर अन्य घटना को अंजाम देने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed