फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police caught the person wanted with reward in cow smuggling case

Auraiya News: गो तस्करी मामले में इनामी वांछित को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 26 Jul 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police caught the person wanted with reward in cow smuggling case
एरवाकटरा। थाना पुलिस ने गुरुवार तड़के एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से गो तस्करी मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी वांछित को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से नगला दौलत पुल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 13 फरवरी 2024 को डीसीएम से तस्करी कर गोवध के लिए ले जाए जा रहे नौ गाय तथा दो बछड़ों सहित कुल 11 गोवंशों को बरामद किया था। साथ ही पुलिस ने गोवंशों को ले जा रही डीसीएम के आगे रेकी कर रही कार सवार लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया था। इसमें कुल सात अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने छह अभियुक्तों शिवा सोनी, ऋषि पांडेय, विजय दोहरे, वीरू दोहरे, तालिब व रामस्वरूप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि एक अन्य आरोपी भीम दोहरे निवासी तुर्कीपुर फरार चल रहा था। जिसपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह सर्विलांस टीम और एसओजी टीम के साथ थाना प्रभारी संत प्रकाश पटेल ने इनामी आरोपी को पकड़ने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर स्थित नगला दौलत पुल के पास घेरेबंदी की। जहां से आरोपी भीम दोहरे को पकड़ लिया गया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि फरार चल रहे इनामी आरोपी को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा गया है।
----------
दो चोर गिरपतार, चोरी का सिलिंडर व रुपये बरामद
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र की ककोर चौकी इंचार्ज पूजा सिंह राठौर ने टीम के साथ चोरी की घटना के वांछित अभियुक्त श्याम बाबू उर्फ हनुमान निवासी पुर्वा फकीरे व इंदल सिंह निवासी दूरदर्शकपुर फफूंद को मुखबिर की सूचना पर ककोर बंबा की पुलिया के पास ग्राम कनापुर की तरफ पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किया हुआ एक गैस सिलिंडर व 1300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। मालूम हो कि 11- 12 जुलाई की रात में चोरों ने विद्यालय में रखा सामान मशीन साउंड, स्पीकर बक्सा, गैस सिलिंडर, पानी मोटर, टूल किट, स्कूल दस्तावेज एक बडी बैट्री, घंटी, मोबाइल फोन, रिसीवर, बैग, एक माइक व एक बाइक पार कर दी थी। जिस पर पीड़ित ककोर बुजुर्ग निवासी विकास बाबू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed