फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police accused of vandalizing houses, people reached Kotwali

Auraiya News: पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ का आरोप, कोतवाली पहुंचे लोग

Fri, 24 Feb 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 24 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Police accused of vandalizing houses, people reached Kotwali
औरैया। गांव सलेमपुर नवल सिंह में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने गुरुवार रात आरोपियों के घर दबिश दी। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर घर में घुस कर तोड़फोड़ करने व अभद्रता करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को इसकी जानकारी पर पूर्व मंत्री सतीश पाल बड़ी संख्या में लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव सलेमपुर नवल सिंह निवासी शिव सिंह से गांव के कुछ युवकों ने शराब के लिए रुपये छीन लिए थे। इसमें बाद में शिव पक्ष के लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। इसके आक्रोशित युवक पक्ष के लोगों ने शिव के घर पर लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया था। हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार व ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त किया था। शिव की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार रात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गांव पहुंची। पुलिस ने कई घरों में आरोपियों के बारे में जानकारी की। आरोपियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घरों में चूल्हे, गेट आदि तोड़ दिए, महिलाओं से भी अभद्रता की। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को यह लोग पूर्व मंत्री सतीश पाल के साथ कोतवाली पहुंचे। वहां पूर्व मंत्री ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। साथ निष्पक्ष जांच की मांग की। पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कृपाशंकर की तहरीर पर दूसरे पक्ष के शिव, विशाल, विकास, राम, विश्वनाथ, गुलाब सिंह व सुखवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed