फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   poles will be located

झूलते तारों से मिलेगी निजात, छह स्थानों पर लगाए जाएंगे खंभे

Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
poles will be located
=दिबियापुर (औरैया)। नगर की प्रमुख गलियों में झूलते तारों की समस्या से लोगों को निजात मिलने वाली है। शनिवार से छह स्थानों पर खंभे लगना शुरू हो जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को अवर अभियंता राजेश कुमार के साथ टीम ने स्थलीय सर्वे किया।
विज्ञापन

नगर की प्रमुख गलियों में झूलते तारों की समस्या को अमर उजाला ने सात दिसंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के मंडल उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने भी 18 जनवरी को ट्विटर के माध्यम से अधिकारियों तक इस समस्या को पहुंचाया था। इसमें उन्होंने सहारा इंडिया वाली गली का जिक्र किया था। बिजली के तार जमीन से 6-7 फीट की ऊंचाई पर होने से हादसे की आशंका जताई थी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ ने अधीक्षण अभियंता औरैया के ट्वीटर हैंडल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को टैग कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर सहारा इंडिया गली का अवर अभियंता राजेश कुमार व बिजली विभाग की टीम ने स्थलीय सर्वे किया। राजेश कुमार के अनुसार सहारा इंडिया गली, थाने के पीछे गली व बड़ी सब्जी मंडी गली में कुल छह स्थानों को खंभे लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। शनिवार से प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। इस मौके पर राजेश सक्सेना, सभासद साधना पोरवाल, लाइनमैन राजू, छोटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed