फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pole broken due to vehicle collision, darkness in three localities

वाहन की टक्कर से टूटा बिजली खंभा, तीन मोहल्लों में अंधेरा

Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pole broken due to vehicle collision, darkness in three localities
तिलकनगर में टूटा खंभा। संवाद - फोटो : AURAIYA
बिधूना। नगर के मोहल्ला कछपुरा में सोमवार रात को किसी वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे तीन मोहल्लों के करीब पांच हजार लोगों को भीषण गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। मंगलवार सुबह तक बिजली का खंभा ठीक नहीं होने पर घरों में पेयजल संकट रहा।
विज्ञापन

नगर के कछपुरा में सोमवार रात करीब 11 बजे प्राथमिक विद्यालय द्वितीय, तिलकनगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। हादसे के वक्त नगर में बिजली कटौती चल रही थी, जिस कारण बड़ा हादसा टल गया। थोड़ी देर बाद जब आपूर्ति चालू हुई तब भी तीनों मोहल्लों में बिजली नहीं आई तब लोगों को खंभा टूटने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इससे कछपुरा, तिलकनगर व पुराना बिधूना में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इन तीनों मोहल्लों के करीब पांच हजार विद्युत उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में पूरी रात बितानी पड़ी। मच्छरों ने भी काफी परेशान किया। बिजली का खंभा ठीक नहीं होने पर मंगलवार सुबह भी लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सबसे ज्यादा दिक्कत पानी पानी की हुई। अवर अभियंता रवि वर्मा ने बताया कि खंभा टूटने की जानकारी रात में लाइनमैन ने दी थी। दूसरा खंभा लगवाने के लिए भरथना से हाइड्रा मशीन मंगवाई गई है। दूसरा खंभा आते ही उसे लगवाकर बिजली आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed