फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Poisonous medicine was poured into the pond water, thousands of fish died

Auraiya News: तालाब के पानी में डाली जहरीली दवा, हजारों मछलियां मरीं

Tue, 05 Aug 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Poisonous medicine was poured into the pond water, thousands of fish died
फफूंद के पक्का तालाब में उतराती मरीं मछलियां। - फोटो : फफूंद के पक्का तालाब में उतराती मरीं मछलियां।
फफूंद। कस्बे के पक्का तालाब के पानी में अराजकतत्वों ने जहरीली दवा डाल दी। इससे तालाब की हजारों मछलियां मर गईं। सोमवार सुबह तालाब पर गए लोगों ने मरी मछलियों को पानी में उतराते देख नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कस्बे के ककोर रोड पर सैकड़ों वर्ष पुराने पक्के तालाब को नगर पंचायत ने पिकनिक स्पॉट बनाया है। यहां पानी में वोटिंग की भी व्यवस्था है। रविवार को कुछ अराजकतत्वों ने तालाब में जहरीली दवा डाल दी। इससे तालाब की हजारों मछलियां मर गईं। सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए कस्बा के लोगों ने जब हजारों मछलियों को मरा देखा तो उनमें गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गुड्डू अग्निहोत्री, उपेंद्र दुबे, मोहम्मद कामिल, राजकुमार, संतोष बाबू, श्याम किशोर, अनुराग मिश्रा ने बताया कि तालाब में लाखों मछलियां हैं। इनको कई लोग दाना भी खिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मछलियों की सुरक्षा के लिए आसपास कोई कैमरे नहीं लगाए गए हैं। न ही रात में किसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है। इसका फायदा उठाते हुए मछलियों को चोरी की नीयत रखने वाले अराजकतत्वों ने पानी में जहरीली दवा डाल दी। इसी वजह से हजारों मछलियां मर गईं।

आरोप है कि दो साल पहले भी अराजकतत्व यह हरकत कर चुके हैं। नगर पंचायत फफूंद के ईओ विनय कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर जाकर जानकारी की है। तालाब की सफाई कराने के साथ ही पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाने के साथ ही रात में कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed