फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   PM virtually inaugurated New Achhalda Railway Station

Auraiya News: पीएम ने न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन का किया वर्चुअल शुभारंभ

Wed, 13 Mar 2024 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
PM virtually inaugurated New Achhalda Railway Station
अछल्दा (औरैया)। न्यू अछल्दा के नाम से बने रेलवे स्टेशन का मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया। रेलवे स्टेशन पर लगी एलईडी पर लोगों ने इसका प्रसारण देखा। सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाकर लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन



वर्चुअल शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री ने सरकार की पहले व दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। कहाकि उनकी सरकार ने देश में भरपूर विकास कराया है। तमाम जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिला है। कार्यक्रम में सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कोरोना के दौरान बंद हुईं ट्रेनों के संचालन के अलावा अन्य विकास के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। इस दौरान सांसद ने बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के प्रतिनिधि मुकुट सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, ब्लॉक प्रमुख शरद राना, जितेंद्र सिंह सेंगर, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल, गौरव श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed