फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Playgrounds will soon be built in 465 gram panchayats under MNREGA

Auraiya News: मनरेगा से 465 ग्राम पंचायतों में जल्द बनेंगे खेल के मैदान

Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Playgrounds will soon be built in 465 gram panchayats under MNREGA
औरैया। प्रदेश सरकार अपने चुनावी वादों को अमली जामा पहनाने में लगी है। शासन की ओर से जिले की 12 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत खेल के मैदान बनकर तैयार हो चुके हैं। विभाग की ओर से जिले की शेष 465 ग्राम पंचायतों में मैदान निर्माण के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन ग्राम पंचायतों में मैदानों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों की प्रतिभाओं को अपने ही गांवों में खेलने व प्रतियोगिताओं से पूर्व अभ्यास करने के लिए अब जल्द ही खेल मैदान की सौगात मिलेगी। खिलाड़ियों को समुचित सुविधाएं भी मिलें, इस पर सरकार का पूरा जोर रहेगा। जिससे वह अपने गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। यह मैदान मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत तैयार किए जाएंगे। सरकार ने यह अभिनव प्रयास किया है। इससे गांवों में छिपी खेलकूद की प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मनरेगा के बजट से गांव-गांव खेल मैदान तैयार होना शुरु हो चुके हैं। अब तक जिले की 12 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत मैदान तैयार किए जा चुके हैं। शेष 465 ग्राम पंचायतों में भी मैदान बनने प्रस्तावित हैं। बजट मिलने के बाद नए सत्र से इन मैदानों को तैयार किया जाना शुरू हो जाएगा। इसके लिए सीडीओ ने अधीनस्थ विभागीय अफसरों को कार्य योजना तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा उपायुक्त, सभी बीडीओ को खेल मैदान की खाली पड़ी जमीनों का चिह्नांकन करने एवं मनरेगा के बजट से खेल के मैदान विकसित कराने को कहा है। इस योजना में उपयुक्त जमीनों को खेल मैदान में बदलने के लिए मनरेगा उसका समतलीकरण व आसपास पौधरोपण एवं नेचुरल फेसिंग आदि का कार्य कराया जाएगा। अगले चरण में ओपन जिम भी बनेंगे और यहां खेलकूद सामानों की किट समेत खेलकूद के संसाधनों को उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला युवा कल्याण अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि सभी गांवों में खेल के मैदान व सुविधाएं मिलने से युवाओं में छिपी प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। ग्राम पंचायतों में मैदान बनाने के लिए सर्वे शुरु हो चुका है। जिन ग्राम पंचायतों में खेल के मैदानों की जमीन पर कब्जे हैं। उन्हें राजस्व विभाग की मदद से हटवाया जाएगा। साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों में मैदान के लिए जमीन मौजूद नहीं है। ऐसी ग्राम पंचायतों की सूची बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed