फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Players who showed strength in the competition held in Varanasi honored

Auraiya News: वाराणसी में हुई प्रतियोगिता में दमखम दिखाने वाले खिलाड़ी सम्मानित

Tue, 08 Oct 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Players who showed strength in the competition held in Varanasi honored
बिधूना। वाराणसी में हुई प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिधूना के प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थित 123 सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। शनिवार को विजेता खिलाड़ियों को स्कूल प्रशासन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


बिधूना स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय निदेशक अनुपम प्रताप सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्या दीप्ति कमल राठौर, उप प्रधानाचार्य दीपक पोखरिया, प्रशिक्षक आकांक्षा केशरवानी, उपेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्या दीप्ति कमल राठौर ने बताया कि बॉक्सिंग में यशवर्धन सिंह चौहान ने 19 वर्षीय में स्वर्ण पदक, 17 वर्षीय में मोहम्मद उवैस ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 14 वर्षीय वर्ग में छात्रा नैंसी यादव ने स्वर्ण पदक व छात्रा डिंपल यादव ने रजत पदक, 17 वर्षीय वर्ग में दिव्यांशी दुबे ने रजत पदक जीता है। यह सभी विजेता छात्र इसी महीने 19 अक्तूबर को हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता सीबीएसई जोनल (पूर्व जोन) रैपिड ग्लोबल स्कूल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed