{"_id":"66b1251397afa74e3b095e14","slug":"players-showed-talent-to-participate-in-regional-team-auraiya-news-c-211-1-aur1005-115193-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: क्षेत्रीय टीम में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियाें ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: क्षेत्रीय टीम में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियाें ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
औरैया। जवाहर नवोदय विद्यालय तैयापुर में सोमवार को संकुल स्तरीय बॉलीवाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का फाइनल मैच आज होगा।
संकुल स्तरीय वालीबाॅल प्रतियोगिता में औरैया, आगरा, मथुरा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस के जवाहर नवोदय विद्यालय के विभिन्न श्रेणी के प्रतिभागियों ने भाग किया। यह प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 की तीन श्रेणियों संपन्न कराई गई थी। विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों में छह-छह खिलाड़ियों की टीम बनाकर मैच आयोजित किए गए थे।
पहले दिन ट्रायल के तौर पर सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की टीम बनाकर फाइनल मैच मंगलवार को होगा। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का क्षेत्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बालिकाओं की क्षेत्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय बाराबंकी में तथा बालकों की क्षेत्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय देवरिया में किया जाएगा। जहां पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। - डॉ. अर्चना मिश्रा, प्रधानाचार्य