फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Players and laborers were busy removing rain water from the field.

Auraiya News: मैदान में भरे बरसात के पानी को निकालने में जुटे रहे खिलाड़ी और मजदूर

Tue, 05 Dec 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 05 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Players and laborers were busy removing rain water from the field.
दिबियापुर। सोमवार को हुई बरसात के कारण खेल मैदान में भरे पानी को निकालने में खिलाड़ी एवं मजदूर मंगलवार को पूरे दिन जुटे रहे। अब बुधवार को भी दिबियापुर प्रीमियर लीग के लीग मैच नहीं हो पाएंगे। आयोजकों के अनुसार अब गुरुवार से ही विधिवत लीग मैच होंगे। 19 दिवसीय लीग मैच में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन






गत 26 नवंबर से शुरू हुए दिबियापुर प्रीमियर लीग द्वितीय संस्करण (डीपीएल-2) का 19 दिवसीय आयोजन औरैया दिबियापुर मार्ग पर पीबीआरपी स्कूल के सामने मैदान में चल रहा है। क्रिकेट प्रेमी इस लीग मैच को लेकर शुरू से ही काफी उत्साहित हैं, लेकिन सोमवार को पूरे दिन रुक रुक कर हुई बरसात के कारण क्रिकेट प्रेमियों का मजा किरकिरा हो गया है। बरसात के कारण सोमवार को दोनों लीग मैच रद्द कर दिए गए। पन्नी आदि डालकर पिच को बरसात में गीला होने से बचा लिया गया था, लेकिन मैदान में कई स्थानों पर पानी भर गया था। मंगलवार को पूरे दिन काफी संख्या में दिबियापुर क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं मजदूर मैदान में भरे पानी को निकालते नजर आए। दिबियापुर क्रिकेट क्लब के डायरेक्टर संतोष कुमार एवं देवेश राजपूत ने बताया कि मंगलवार को पूरे दिन खेल मैदान में भरे पानी को निकाला गया। बुधवार को धूप में मैदान सूखने पर गुरुवार से ही लीग मैच शुरू कराए जा सकेंगे। फाइनल मैच की तिथि लेकर सभी लीग मैच समाप्त होने के बाद ही निर्णय लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed