फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Plants started emerging from the soaked paddy, the grain is on the verge of rotting.

Auraiya News: भीगे धान से निकलने लगे पौधे, दाना सड़ने की कगार पर

Fri, 31 Oct 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Plants started emerging from the soaked paddy, the grain is on the verge of rotting.
फफूंद। अरमानों की फसल को बाजार लेकर आढ़त पहुंचे किसानों की मेहनत इस कदर भीगी कि उसमें अंकुर फूट पड़े। क्षेत्र के गांव भैंसोल के दो किसानों की मेहनत बिक्री के इंतजार में बर्बाद हो गई। किसानों का करीब 80 क्विंटल धान बारिश से भीग गया। धान के ढेर से पौधे निकलने लगे और दाना सड़ने लगा है। शुक्रवार को जब किसान आढ़त पहुंचे तो अपनी फसल की हालत देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।
विज्ञापन


गांव निवासी किसान सिंटू दीक्षित और गोपाल जी ने बताया कि पूरी लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी। वह लोग रविवार से आढ़त पर धान बेचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन खरीदारी न होने के कारण धान अछल्दा की एक निजी आढ़त पर पड़ा रहा। बारिश के बाद भीगे धान में काले दाग पड़ गए और पौधे निकलने के साथ ही दाने सड़ने के कगार पर हैं। शुक्रवार को काफी प्रयास के बावजूद धान न बिक पाने पर किसानों के आंसू छलक पड़े। अंत में वह धान को भरकर घर ले गए। किसानों ने बताया कि धान बेचकर उधार चुकाने और रबी की फसल की तैयारी करनी थी लेकिन अब सब संकट में पड़ गया है। अव्यवस्था और देरी के चलते कई किसान मजबूर होकर अपनी फसल खुले में रखने के लिए विवश हैं। खराब मौसम से अन्य किसानों की उपज भी नुकसान की चपेट में आ सकती है। किसानों ने जिला प्रशासन से खराब धान का उचित मुआवजा दिलाने और खरीदी व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed