फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   plant,DM,oxygen

ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के लिए गेल ने किया टेंडर

Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
plant,DM,oxygen
औरैया। जिले में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए इसको लेकर डीएम के प्रयास सार्थक होते जा रहे हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने गेल प्रशासन से वार्ता कर ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित कराए जाने को कहा था। इस संबंध में डीएम ने बताया कि गेल प्रशासन की ओर से जिले के लोगों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चिचौली स्थित 100 शय्या युक्त जिला अस्पताल को ऑक्सीजन देने के लिए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाए जाने को टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल्द ही इसके लिए पाइप बिछाने का काम एनएचएआई की ओर से किया जाएगा। इस प्लांट के लगते ही जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था हो सकेगी। वहीं उन्होंने बताया कि 100 शय्या युक्त जिला अस्पताल में संचालित कोविड अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए अस्पताल के बाहर निशुल्क भोजन, नाश्ता आदि की व्यवस्था के लिए राहत सेवा शिविर शुरू कर दिया गया है। जहां गुरूवार को मरीजों के तीमारदारों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed