फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pistol -wielding robbery of mother and son

तमंचा की नोंक पर मां-बेटे से लूटपाट

Sat, 06 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 06 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pistol -wielding robbery of mother and son
ननिहाल जा रहे मां-बेटे से बाइक सवार लुटेरों ने बेला-रसूलाबाद मार्ग पर तमंचा दिखाकर  लूटपाट कर दी। लूटपाट कर भाग रहे लुटेरे रात के अंधेरे में पकड़े जाने के भय से बाइक झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए। पुलिस ने सुबह झाड़ियों से लूटी गई बाइक बरामद कर ली है और लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन



बेला थानातंर्गत ग्राम रज्जापुर्वा निवासी राघवेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह अपनी मां मीरा देवी के साथ पल्सर से ननिहाल प्रधानपुर कानपुर देहात जा रहा था।
विज्ञापन



बेला-रसूलाबाद मार्ग पर लिंक रोड के निकट पीछे से आए सफेद अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तमंचा दिखाकर बाइक छीन ली। विरोध करने पर मारा पीटा और बाइक लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इधर स्थानीय लोगों की मदद से उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। पकड़े जाने के भय से बदमाश बाइक को लक्ष्मीपुरवा गांव के निकट झाड़ियों में छिपाकर भाग निकले।




पीड़ित राघवेंद्र ने पुलिस को बताया कि बदमाश सोने के बाले, ढाई हजार रुपये, बाइक, मोबाइल लूटकर बेला थाने की ओर भागे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक इंचार्ज विश्व प्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस व ग्रामीणों की सक्रियता से बदमाशों की घेराबंदी की गई, जिससे बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed