{"_id":"621d0fcad55d1b2824360460","slug":"pipeline-leakage-water-is-wasting-auraiya-news-knp6831229159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज पाइप लाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज पाइप लाइन से बह रहा हजारों लीटर पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज होने से हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। हैरत की बात है कि एक-दो नहीं बल्कि छह-छह स्थानों पर लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। लीकेज के कारण घरों में भी गंदा पानी पहुंच रहा है। इसके बाद भी लीकेज ठीक कराने का कोई प्रयास नहीं दिखाई दे रहा है।
बिधूना नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले काफी दिनों से पाइप लाइन लीकेज की समस्या चली आ रही है। शहर के कुछ इलाकों में 15 दिनों पहले लीकेज हुआ था। जिसे ठीक कराकर समस्या दूर की गई। इधर, एक बार फिर से शहर के छह हिस्सों में बिछी लाइनों में लीकेज हो गया। इनमें बिधूना कस्बे के भरथना मार्ग पर डीएस स्कूल वाली गली के पास दो जगह, बिधूना मेन रोड पर राधा कृष्ण मंदिर के पास व इसी मोहल्ले में रहने वाले पुष्पेंद्र के मकान के पास, डाक बंगला के समीप व स्टेट बैंक के पीछे पाइप लाइनों में लीकेज है। सुबह शाम होने वाली आपूर्ति के वक्त हजारों लीटर पानी नालियों में जा रहा है।
स्टेट बैंक के पास रहने वाले शीलू शर्मा ने बताया कि घरों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। स्वच्छ पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भरथना रोड निवासी ब्रजेश बंधुवर ने बताया कि पाइप लाइन पुरानी और सड़क निर्माण के दौरान टूट भी चुकी है। इसी वजह से बार-बार लीकेज की समस्या हो रही है।
शहर में कुछ स्थानों पर लीकेज होने की जानकारी मिली है। जिसे मौके पर कर्मचारियों को भेज कर बंद कराने का काम कराया जा रहा है। ताकि लोगों स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा सके।
निषाद मधुरमय, अधिशाषी अधिकारी बिधूना