{"_id":"627c04fed95cb90f4846b967","slug":"pickup-overturned-due-to-nap-two-injured-including-driver-auraiya-news-knp696257943","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपकी आने से पलटी पिकअप, चालक समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपकी आने से पलटी पिकअप, चालक समेत दो घायल
विज्ञापन
फोटो 11एयूआरपी-29- घटनास्थल पर पड़ी पिकअप। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादगंज। कानपुर से दूध-दही लेकर जा रही पिकअप अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के दलेलनगर हाईवे पर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
जसवंतनगर निवासी रघु और संदीप बुधवार की सुबह कानपुर से एक दूध कंपनी का दही व छाझ लेकर जसवंतनगर इटावा जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर दलेलनगर के पास पहुंचने पर चालक रघु को झपकी आने से पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। सड़क पर फैले दही और छाछ के पैकेटों को सड़क से हटवाकर दूसरी गाड़ी में लदवाया। करीब एक घंटे तक इटावा की ओर जाने वाले वाहनों को धीमी गति से निकाला गया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। संवाद