फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pharmacy Day celebrated with pomp in Samahi College of Pharmacy

Auraiya News: समाही कालेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मना फार्मेसी दिवस

Fri, 27 Sep 2024 04:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
Pharmacy Day celebrated with pomp in Samahi College of Pharmacy
औरैया। समाही कॉलेज आफ फार्मेसी, लखनापुर, दिबियापुर में बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2024 का आयोजन किया गया। चेयरमैन मिस्टर अंशुमान त्रिपाठी, प्रबंधक डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी और सचिव एकता राजोरिया ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था के चेयरमैन अंशुमान त्रिपाठी ने कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट की अहम भूमिका क्या है, इस बारे बताया। उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट को हमेशा लोगों को बीमारियों के प्रति हमेशा जागरूकता अभियान को चलाकर उन्हें जागरूक करना चाहिए। संस्था के विभागाध्यक्ष राहुल कुमार ने फार्मासिस्ट की उपयोगिता के बारे में छात्र-छात्राओं का पथ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिवानी दिवाकर बीफार्म 4th ईयर ने एंकरिंग का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया । सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली/नृत्य/ संगीत/ पोस्टर/ भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली में दिव्या, सौम्या, कृतिका, नेहा और तन्वी बीफॉर्म प्रथम वर्ष, भाषण में विशाल कुमार डीफार्मा प्रथम वर्ष, मिमीकरी में आयुष सोनी और सिद्धार्थ पोरवाल बीफॉर्म प्रथम वर्ष, नृत्य में दिव्या और प्रिया बीफार्म प्रथम वर्ष, म्यूजिकल चेयर में बीफार्म प्रथम वर्ष से प्रिंस यादव, बीफॉर्म तृतीय वर्ष से शुभम चतुर्वेदी और बीफॉर्म चतुर्थ वर्ष से शिप्रा शुक्ला को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान संस्था के स्टाफ में वरुण वर्मा, संगीता राजपूत, अपूर्व मिश्रा,धर्मेंद्र कुशवाहा, गौरव कुशवाह, मोहित सक्सेना, निवेदिता तिवारी, आयुषी चौधरी और आसना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed