Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Petrol pumps and bullion shops reopened, but the three brothers were nowhere to be seen.

Auraiya News: पेट्रोल पंप और सराफा की दुकानें खुलीं, नहीं नजर आए तीनों भाई

Sat, 06 Dec 2025 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 06 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps and bullion shops reopened, but the three brothers were nowhere to be seen.
फोटो-31- होमगंज बाजार में खुली नैना ज्वैलर्स व कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान। संवाद
औरैया। एनआईए की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को तीनों कारोबारी भाइयों के प्रतिष्ठान तो खुले, लेकिन वे कहीं नजर नहीं आए। कमलकांत वर्मा के आवास स्थित पेट्रोल पंप पर भी सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, कर्मचारी भी कुछ बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात को एनआईए की टीम ने कमलकांत वर्मा के आवास और पेट्रोल पंप के साथ ही अजयकांत वर्मा के होमगंज बाजार स्थित नैना ज्वैलर्स और रविकांत उर्फ लाले वर्मा के घर में छापा मारा था। इसके बाद बृहस्पतिवार को पूरे दिन पेट्रोल पंप समेत अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे थे। शुक्रवार को सुबह पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों ने काम शुरू किया।
विज्ञापन

हालांकि जिन लोगों को जानकारी थी, वे लोग दूरी बनाए रहे। कर्मचारी भी पूरे दिन चुप्पी साधे रहे। दरअसल, कुछ कर्मचारी जहां लंबे समय से पंप पर काम कर रहे हैं और कमलकांत वर्मा के वफादार हैं। वहीं कुछ कर्मचारियों के लिए नौकरी मजबूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ होमगंज बाजार स्थित अजयकांत वर्मा की दुकान नैना ज्वैलर्स और रविकांत की कृष्णा ज्वैलर्स भी शुक्रवार को खुलीं। नैना ज्वैलर्स पर अजयकांत वर्मा का बेटा प्रतीक बैठा नजर आया। हालांकि यहां भी ग्राहकों ने दूरी बनाए रखी।

कारों की दोबारा की गई जांच
एनआईए ने कमलकांत वर्मा की दो कारों को जब्त किया था। इसमें एक्सयूवी 700 के साथ ही किया सोनेट कार शामिल थीं। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने दोबारा दोनों कारों की गहनता से जांच की। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।


पुलिस और खुफिया विभाग भी हुआ सक्रिय
एनआईए की कार्रवाई के बाद पुलिस और खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। लगातार पुलिस टीमें कारोबारी भाइयों पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही एलआईयू और एसआईयू भी मामले पर नजर बनाए हुए है।

फोटो-31- होमगंज बाजार में खुली नैना ज्वैलर्स व कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान। संवाद

फोटो-31- होमगंज बाजार में खुली नैना ज्वैलर्स व कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान। संवाद

फोटो-31- होमगंज बाजार में खुली नैना ज्वैलर्स व कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान। संवाद

फोटो-31- होमगंज बाजार में खुली नैना ज्वैलर्स व कृष्णा ज्वैलर्स की दुकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed