फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pet

पीईटी की परीक्षा में 1890 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
pet
औरैया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी) जिले के तमाम केंद्रों पर संपन्न हुई। कुल 18638 अभ्यथियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। जिसमें 1890 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की गई। नकल विहीन परीक्षा के लिए शासन के निर्देशों के तहत केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

जिले के 19 केंद्रों पर मंगलवार को पीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए 20527 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में हुई परीक्षा 18638 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें 1890 लोग गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही सख्ती का नजारा दिखाई दिया। महिला अभ्यर्थियों के लिए बाकायदा अलग से जांच बूथ बनाया गया। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए तमाम चरण में कड़ी तलाशी का इंतजाम किया गया। केंद्रों में तलाशी के लिए कड़ी निगरानी की गई। परीक्षा कक्ष में भी जूते मोजे व बेल्ट अलग करवा दिए गए। प्रत्येक केंद्र पर एक पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई। वहीं पेपर की बुकलेट व ओएमआर शीट भी परीक्षा से एक घंटे पहले केंद्रों को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा सामग्री भी पहली पाली की परीक्षा हो जाने के बाद केंद्रों को उपलब्ध कराई गई। बीच परीक्षा में केंद्रों के निरीक्षण हेतु कई सचल दलों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं प्रश्न पत्र ले आने और पैक सीलबंद कर फौरन परीक्षा के बाद ले जाने के लिए अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पीईटी परीक्षा प्रभारी जिला प्रबंधक मो.फहीम ने बताया कि सुबह की पाली दस हजार 266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें नौ हजार 306 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। 960 गैर हाजिर रहे। द्वितीय पाली में दस हजार 309 परीक्षार्थी पंजीकृृत थे। नौ हजार 326 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 983 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed