फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Permission granted to purchase equipment for trauma center

Auraiya News: ट्राॅमा सेंटर के लिए उपकरण खरीदने की मिली अनुमति

Mon, 18 Dec 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 18 Dec 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Permission granted to purchase equipment for trauma center
औरैया। जिले के लोगों को जल्द ही ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलने लगेगी। दो साल से बिल्डिंग बनकर तैयार है। कार्यदायी संस्था ने उसे स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित भी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उपकरण खरीद को बजट मिलने का अभी तक हवाला दिया जा रहा था। जिसे शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

भगौतीपुर गांव में दो करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के माध्यम से ट्राॅमा सेंटर का निर्माण कराया गया है। सेंटर के बनने से मरीजों को सैफई व कानपुर रेफर करने के बजाए उन्हें समय पर यहीं इलाज मिल सकेगा। पिछले साल छह जनवरी को कार्यदायी संस्था की ओर से बिल्डिंग का काम पूरा होने के बाद उसे स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया। इसके साथ ही विभाग अब इसके संचालन की तैयारी में जुट था। ट्राॅमा सेंटर के संचालन को लेकर दो करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट जिले के स्वास्थ्य विभाग को मिला है। जिससे ट्राॅमा सेंटर के लिए अत्याधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। जिसके बाद इसका संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा।
विज्ञापन

-----------------

शासन स्तर से बजट को लेकर हरी झंडी मिल गई है। फिलहाल ट्रामा सेंटर को लेकर उपकरणों की फेहरिस्त बनाई जा रही है। जल्द ही ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है।-डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed