फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People who beat parents for property arrested

Auraiya News: संपत्ति के लिए माता-पिता को पीटने वाले गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 10 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
People who beat parents for property arrested
औरैया। संपत्ति के लिए माता-पिता और बहन पर हमलाकर घायल कर वाले दंपती को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। बता दें कि हमलावरों ने डंडे व बका से प्रहार किया था और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बहादुरपुर निवासी वेद प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 17 जनवरी की शाम वह, उनकी पत्नी ब्रम्हादेवी और पुत्री नेहा उर्फ निहारिका घर पर थीं। तभी संपत्ति को लेकर रंजिश मानने वाले पुत्र विनय प्रताप सिंह और उसकी पत्नी कृष्ण मोहिनी ने आकर लाठी डंडे व बका से हमला कर तीनों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि पुत्र ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए। सोमवार को आरोपी विनय प्रताप और कृष्ण मोहिनी को ग्राम शहबदिया से सुरान जाने वाले रोड पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed