{"_id":"64c557e8d09058b44600a3c7","slug":"people-started-crying-for-four-and-a-half-hours-due-to-the-heat-auraiya-news-c-211-1-aur1002-1163-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लाइनमैन की लापरवाही से साढ़े चार घंटे गर्मी से बिलबिलाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लाइनमैन की लापरवाही से साढ़े चार घंटे गर्मी से बिलबिलाए लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुरुगंज।
लाइनमैनों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को अछल्दा उपकेंद्र से जुड़े ग्वारी फीडर की लाइन का तार जोड़ने के लिए लाइनमैन ने शटडाउन लेकर फोन बंद कर लिया। जिससे 50 गांवों के लोगों को गर्मी से बिलबिलाना पड़ा। करीब साढ़े चार घंटे बाद लाइनमैन ने शटडाउन वापस लिया।
लाइनमैनों की मनमर्जी व लापरवाही से लोगों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है। एक बार शटडाउन लेने के चार से छह घंटे बाद लाइनमैन शटडाउन वापस ले रहे हैं। जिससे लोगों के कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। अछल्दा उपकेंद्र से जुड़े ग्वारी फीडर के मकरा में शुक्रवार रात को तार टूटने से फाल्ट हो गया। जानकारी देने पर लाइनमैन ने मकरा गांव की लाइन अलग कर अन्य गांव की आपूर्ति चालू कर दी।
शनिवार सुबह नौ बजे लाइनमैन ने तार जोड़ने के लिए शटडाउन लेकर तार जोड़ा। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। उपकेंद्र पर लाइनमैन का फोन न जाने से शटडाउन वापस नहीं लिया गया। इससे ग्वारी व रुरुगंज फीडर के 50 गांवों की आपूर्ति दोपहर एक बजे तक बाधित रही। करीब डेढ़ बजे शटडाउन वापस लिया।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को कुदरकोट उपकेंद्र क्षेत्र में लाइनमैन शटडाउन लेकर शराब के नशे में घर सोने चला गया। जिससे ग्रामीणों को परेशान होना पड़ा था। अछल्दा उपकेंद्र के अवर अभियंता नरेंद्र गौतम ने बताया कि शटडाउन कब लिया गया इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है, यदि लाइनमैन की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।