{"_id":"a01fcc43144b685d4584334399bce22e","slug":"people-sitting-on-the-fast-road-to-incomplete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरी सड़क निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरी सड़क निर्माण को लेकर अनशन पर बैठे लोग
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बाबरपुर-अजीमल के मुहल्ला विद्यानगर वासियाें द्वारा पूर्व में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को तहसील परिसर में अनशन पर बैठ गए। अनशन कारियाें ने बताया कि नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के मोहल्ला विद्यानगर के भटारोड तिराहे से हाईवे तक की लगभग 1.5 किमी सड़क डूडा विकास परियोजना द्वारा 8 मीटर चौड़ी सड़क पास हुई थी। जिसका निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू किया गया था। निर्माण कार्य के तहत सड़क का निर्माण अभी 200 मीटर ही हुआ था कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा कार्य को रूकवा दिया गया। कई बार शिकायत के बाबजूद आज तक दोबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उक्त निर्माणाधीन केसी ड्रेन बाल भी गत 19 दिसंबर की रात्रि को लगभग 200 ढहा दी गई। इस अंधेरगर्दी और नगर पंचायत की अनदेखी से खफा विद्यानगर वार्ड के लोग सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। लिखित शिकायत भी की। शिकायत पर अपेक्षित तवज्जो न मिलने से नाराज शिकायतकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के सामने ही धरना देना शुरू कर दिया। यहां तक की मोहल्लावासियों ने धरने को क्रमिक अनशन में बदल दिया। चेतावनी भी दे डाली कि यदि 10 जनवरी तक उनकी समस्या का नगर पंचायत व जिला प्रशासन की ओर से समाधान न किया गया तो उक्त क्रमिक अनशन आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। क्रमिक अनशन पर बैठे गोविंद सिंह, विनय कुमार अवस्थी, रामू तिवारी, कुंअर सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह, नादान वर्मा, मुनेश कुमार, सुमन गुप्ता, विनय कुमार, प्रेम सिंह गुर्जर, राममहेश चौबे, हरीकृष्ण गुप्ता, अरविंद दुबे, लल्लू अवस्थी आदि ने बताया कि उक्त गली के निर्माण में अडंगा लगाने वाले लोगों के खिलाफ उन लोगों की ओर से कोतवाली में नामजद तहरीर भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन