फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People got angry on the post against Brahmin community on social media

Auraiya News: सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ पोस्ट पर बिफरे लोग

Thu, 29 May 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 29 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
People got angry on the post against Brahmin community on social media
बिधूना। समाजवादी पार्टी के एक नेता की ओर से सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी से लोगों में नाराजगी है। ब्राहाण समाज के साथ क्षत्रिय समाज ने एक बैठक कर इसे आपत्तिजनक बताते हुए नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन

बैठक के बाद ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में कुनाल तिवारी, अन्नू त्रिवेदी, दीपू तिवारी, गोविंद दुबे, आदेश त्रिपाठी, शिव मिश्रा, योगेंद्र तिवारी, अवधेश दुबे एकत्र हुए।
विज्ञापन

इनके साथ मोहित पाठक, राजदीप तिवारी समेत करीब 50 लोगों ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। बताया कि समाजवादी पार्टी के एक नेता ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई है। समाज के लोगों ने पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने शिकायती पत्र पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed