{"_id":"60d0d3558ebc3e22183d6ca7","slug":"people-do-yog-auraiya-news-knp635616846","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर निरोगी रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस पर निरोगी रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
भाजपा के शिविर में योग करते लोग
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निरोगी रहने के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया गया। बच्चे हों या बुजुर्ग सभी ने उत्साह के साथ कार्यक्रमों में हिस्सेदारी की। कहा कि भरपूर योग करने से बीमारियां दूर रहेंगी।
कोरोना काल में शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होने से हर कोई स्वस्थ रहने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में योग को भी लोगों ने काफी बढ़ावा दिया है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभाग, प्रशासन, समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों ने सेहतमंद रहने के लिए योग सीखा और सिखाया।
कृष्णाधाम में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी के निर्देश पर ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग वेलनेस सेंटर प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन आदि सिखाया। यहां पर विनोद दुबे, राकेश तिवारी, सौरभ सिंह, अनुराग शुक्ला, लक्ष्मी, हर्षिता, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे। वहीं भारत विकास परिषद द्वारा काली मंदिर में योग कराया गया। यहां पर योग गुरु डॉक्टर गुरुप्रसाद वर्मा, रमेश शुक्ला, विनय अग्रवाल, देवेंद्र त्रिपाठी, हरमिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिधूना में नगर के गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डीपी सिंह, शिव प्रताप सिंह सेंगर, टीपी सिंह, मोहित भदौरिया, सूर्यवंश सिंह, हरी सिंह, भानु ठाकुर, कुणाल तिवारी, राहुल तिवारी, प्रसून गुप्ता रविंद्र कश्यप अतुल कुमार सनी चौहान आदि ने भाग लिया। योगासन कर लोगों को स्वस्थ रहने की सलाह दी।
राज्यमंत्री ने किया योग
अछल्दा। नहर कोठी पर योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कस्बे के लोगों के साथ सुबह एक घंटे योग किया। उन्होंने कहा कि योग से बीमारियों से मुक्ति मिलती है। (संवाद)
योग संग मास्क भी बांटे
सहायल। नेहरू युवा केंद्र ने सहार ब्लाक के लहरापुर में योग शिविर लगाया। यहां पर ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार, स्वयंसेवक रुचिता मिश्रा, शिवम सक्सेना ने योग करने पहुंचे लोगों को मास्क वितरित किए। इसके बाद मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय बताए और योग सिखाया। वहीं जीएस महाविद्यालय में सौरभ भूषण शर्मा की उपस्थिति में लोगों ने योग किया। (संवाद)
नियमित अभ्यास की सलाह
अजीतमल। टोल प्लाजा परिसर में सभी कर्मचारियों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को योग प्रशिक्षक अभिषेक भदौरिया ने योग के फायदे बताए। कर्मचारियों ने सुबह सात बजे से लेकर आठ बजे तक योग किया। डीजीएम सत्यवीर यादव ने सभी को नियमित योग करने की सलाह दी। (संवाद)
स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर (औरैया)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग का प्रशिक्षण कृष्ण कुमार वर्मा और आकाश कुमार ने दिया। राघव मिश्रा ने नियमित योग करके स्वस्थ जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। कई परिवारों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में सहभागिता की।
रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में 50 लोगों ने प्रतिभाग किया। जिला समन्वयक गायत्री परिवार डॉ हरी बाबू गुप्ता व योगाचार्य सोनू वर्मा ने योग का महत्व बताया। सेवा भारती औरैया व यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) का भी विशेष सहयोग रहा। अशोक कुमार त्रिपाठी, विद्या राम पाल, जगत नारायन शर्मा, अमित गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, अमित बाजपेई आदि मौजूद रहे। सीआईएसफ यूनिट गेल पाता में डिप्टी कमांडेंट रितेश कुमार राय, असिस्टेंट कमांडेंट जिसान आमीर, इंस्पेक्टर एके पासवान, एके यादव, अहेतशाम, पीके तिवारी, सुरजीत सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। नगर पंचायत दिबियापुर में भाजपाइयों ने योग किया। यहां कौशल राजपूत, मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर, महिला मोर्चा महामंत्री श्रद्धा चौहान, शिवेंद्र गौर, रामू पांडे, कार्यक्रम संयोजक सौरभ राजपूत, माधव राजपूत, श्याम सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।