फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People dancing on dance

गीत राधा तेरी चुनरी, राधा तेरा छल्ला पर जमकर बजीं तालियां

Mon, 23 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला औरैया। Updated Mon, 23 Feb 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
People dancing on dance

शरदोत्सव प्रदर्शनी में सोमवार को जिला स्तरीय नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में कंचन वर्मा तो सीनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता में स्वाती श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमती नरेंद्र कोर ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को जन्म देती हैं। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं के लिए संजीवनी के समान हैं।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में आजा नच ले-आजा नच ले गीत पर सुरताल के संग नृत्य करते हुए कंचन वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राधा तेरी चुनरी, राधा तेरा छल्ला गीत पर आन्या गुप्ता ने बेमिसाल नृत्य पेश किया। प्रतियोगिता में उन्हें द्वितीय विजेता घोषित किया गया। वहीं इस विधा में उत्कर्ष तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में पाश्चात्य संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए प्रवीण पाल ने प्रथम वहीं ऐसी ही एक धुन पर दिव्यांशु ने दूसरा तथा जीशान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


जूनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता में ऐ मेरे दिल के चैन गीत गाकर अक्षय सक्सेना प्रथम तथा ऋषभ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग की गायन प्रतियोगिता में मुस्कुराने की वजह गीत गाकर स्वाती श्रीवास्तव ने पहला वहीं मां के चरणों में गर स्थान जो मिल जाए देवी भजन गाकर कीर्ती सेंगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में ज्ञान सक्सेना, हरिश्चंद्र पोरवाल शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed