फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People are troubled due to closure of traffic on the overbridge

Auraiya News: ओवरब्रिज पर आवागमन बंद होने से लोग परेशान

Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 07 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to closure of traffic on the overbridge
ओवरब्रिज पर आवागमन बंद करने के लिए डाली गई मिट्टी। - फोटो : ओवरब्रिज पर आवागमन बंद करने के लिए डाली गई मिट्टी।
औरैया। अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर टेस्टिंग के चलते आवागमन बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं। ओवरब्रिज की लोड मेंटीनेंस की जांच के चलते तीन दिनों के लिए इसे बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

अछल्दा के घसारा रेलवे क्रॉसिंग-16 पर बने ओवरब्रिज को लोड मेंटीनेंस कार्य के चलते 6 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इससे आसपास के गांवों के राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

घसारा ओवरब्रिज से अछल्दा से भारी वाहन निकलते हैं। वहीं महेवा व फफूंद की तरफ से आने वाले भारी वाहन भी इसी ओवरब्रिज से निकलते हैं। ब्रिज पर आवागमन बंद होने से आसपास के गांव इटैली, बीसरमऊ, नगला धुंधे, सुभानपुर, लहटोरिया, घसारा, बघईपुर, लिधौरा, खुमानपुर, भुलईपुर, चिमकुनी, पुठिया, सारंगपुर आदि दर्जनों गांवों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना, महेवा, बिधूना, कुदरकोट, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए ग्रामीणों को लगभग पांच से 10 किमी. का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ओवरब्रिज के दोनों तरफ नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed