फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People are riding tractor-trolley and other goods carriers

Auraiya News: ट्रैक्टर-ट्राॅली व अन्य मालवाहकों की लोग कर रहे सवारी

Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
People are riding tractor-trolley and other goods carriers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना। लोग पैसा बचाने के लिए अपनी व अपनों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। आए दिन हो रहीं मार्ग दुर्घटनाओं से सबक लेना तो दूर लोग बार-बार वही गलती दोहरा रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्राॅली से लेकर अन्य मालवाहकों की सवारी कर रहे हैं।
यातायात पुलिस भी ट्रैक्टर-ट्राॅली व मालवाहक वाहनों से सवारी ढोने पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। पूर्व में घटी घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर-ट्राॅली से सवारी ढोने वालों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल करने का फरमान भी जारी किया था।
विज्ञापन

इतना ही नहीं पिछले दिनों सहारनपुर में ट्रैक्टर-ट्राॅली से आठ लोगों की तो कासगंज में तालाब में ट्रैक्टर ट्राॅली पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं से सबक नहीं लिया जा रहा है। लोग पैसा बचाने के लिए न सिर्फ अपनी बल्कि अपनों की जान जोखिम में डालने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही कुछ मंगलवार कस्बा के बिधूना के भगत चौराहे से सवारियों को भरकर गुजरते हुऐ देखने को मिले। जहां चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर सवारी बैठाकर कार्यक्रमों में शामिल होने लोग जाते नजर आए।
यातायात सीओ भरत पासवान ने बताया कि चौराहों व नाकों पर तैनात कर्मियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed