फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People are feeling dizzy when exposed to the heat of the sun

Auraiya News: गर्मी के बीच धूप में निकलने पर लोगों को आ रहा चक्कर

Sat, 25 Apr 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 25 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
People are feeling dizzy when exposed to the heat of the sun
फोटो-18- मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर। संवाद
औरैया। इन दिनों पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है। तेज धूप में आवागमन के दौरान लोगों को चक्कर आने लगे हैं। रोजाना ऐसे मरीज शहर जिला अस्पताल पहुंचने लगे हैं। इन मरीजों को धूप से बचाव के साथ ही शरीर में पानी का स्तर दुरुस्त रखने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में गर्मी का सीजन देखते हुए उल्टी, दस्त की दिक्कत से जुड़े डायरिया के मामले आने लगे हैं। इन मरीजों में डायरिया के लक्षण देखे जा रहे हैं। खास बात यह है कि ये मरीज चक्कर आने की भी समस्या बता रहे हैं। दोपहर में तेज धूप में आवागमन के दौरान लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर ओआरएस घोल के प्रयोग से लेकर पर्याप्त पानी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओपीडी में उल्टी, दस्त व डिहाइड्रेशन के 100 से ज्यादा मरीज आए। अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि दोपहर के समय तेज धूप से बचाव करने की जरूरत है। डिहाइड्रेशन के साथ ही चक्कर आने के मामले बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed