{"_id":"6643b5b6a239544eac004ce4","slug":"people-are-falling-ill-due-to-heatstroke-diarrhoea-fever-and-diarrhoea-auraiya-news-c-211-1-aur1002-112185-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धूप और लू के थपेड़ों की मार, डायरिया, बुखार व दस्त से लोग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धूप और लू के थपेड़ों की मार, डायरिया, बुखार व दस्त से लोग हो रहे बीमार
विज्ञापन
बिधूना। चिलचिलाती धूम ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। इससे काफी संख्या में डायरिया, बुखार व दस्त मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी पर पहुंचे मरीजों को यही शिकायत रही।
मंगलवार सीएचसी बिधूना में 250 से अधिक मरीजाें ने पहुंचकर अपना इलाज कराया। पिछले तीन दिनाें से हर रोज अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल में बढ़ रही बीमारों की संख्या को लेकर सीएचसी बिधूना के डॉ. कृपाराम ने बताया कि तेज पड़ रही धूप की बजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है।
डायरिया, दस्त, बुखार के चपेट में इस समय बच्चे आ रहे हैं। बताया कि चिलचिलाती धूप व गर्म लू से बच्चों को बचाकर रखना जरूरी है। अगर बहुत जरूरी हो धूप में निकालना, तो बच्चों का सिर कपड़े से ढंक कर रखें। नहीं तो शाम को मौसम ठंडा होने पर ही बच्चों को बाहर निकलने दें। बताया कि अस्पताल में डायरिया बुखार, दस्त के मरीज आ रहे हैं। इससे बचने के लिए बचाओ संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लू वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें ओआरएस का घोल भी दिया जा रहा है। उन्होंने सभी को तेज धूप में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।