{"_id":"5d8a66518ebc3e93a95324fc","slug":"people-against-plastic-auraiya-news-knp515619690","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के प्रयोग के लिए लोगों को जागरुक करें छात्र: लाखन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के प्रयोग के लिए लोगों को जागरुक करें छात्र: लाखन सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत नगर के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज में पर्यावरण जल संरक्षण संवर्धन सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन स्वच्छ भारत विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने शासन द्वारा किसानों के लिए चलाईं जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी।
मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में राज्यमंत्री ने कहा कि अगर पेड़ नहीं लगाएंगे तो आक्सीजन कहां से आयेगी। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम पांच पौधे जरूर लगाए। इसमें एक पौधा पीपल का भी होना चाहिए। इससे आक्सीजन हमें अधिक मात्रा में मिलती रहें। प्रदेश सरकार ने हरे पेड़ न काटे जाएं इसलिए कानून भी बनाया और कानूनी का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहीं हरे पेड़ों को कटता देखें तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दें। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए प्लास्टिक बहुत ही हानिकारक है। इसलिये प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें। अगर कोई प्लास्टिक को प्रयोग करता है तो उसे जागरूक करें। साथ ही छात्रों से जल की बर्बादी रोकने की अपील की। उन्होंने किसानों के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकरी दी। इस मौके उप जिलाध्किारी रमापति, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, प्रधानाचार्य डीपी सिंह, रामनरेश भदौरिया, उदयप्रताप सिंह जादौन, हरी सिंह, विनोद सिंह कुशवाह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।