फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pedestrians stuck in traffic for three hours in scorching heat due to closure of crossing

Auraiya News: क्राॅसिंग बंद होने से भीषण गर्मी में तीन घंटे जाम में फंसे रहे राहगीर

Fri, 26 Jul 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians stuck in traffic for three hours in scorching heat due to closure of crossing
औरैया। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्राॅसिंग पर वाहनों का जाम दुश्वारियों का कारण बन रहा है। गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे जाम लगना शुरू हुआ तो लगभग तीन घंटे वाहन सवार परेशान रहे।
विज्ञापन

लहरापुर मार्ग के रास्ते छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन कंचौसी, दिबियापुर, औरैया समेत रसूलाबाद, कन्नौज, तिर्वा, बेला, झीझक, कानपुर देहात व कानपुर की ओर होता है। जिस कारण यह मार्ग सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है, लेकिन सड़क दुरुस्त न होने के कारण यहां अक्सर जाम की समस्या बनती है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर देखने को मिलता है।
विज्ञापन

गुरुवार को कानपुर की ओर से दो व डीएफसी रेलवे लाइन पर तीन मालगाड़ी के क्राॅसिंग से निकलने के बाद जाम मुसीबत बना। तीन घंटे तक वाहन सवार परेशान हुए। लोगों का कहना है कि रेलवे के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई, लेकिन हालात जस के तस हैं। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों द्वारा क्राॅसिंग से एक-एक करके वाहन निकालने के बाद दोपहर तीन बजे के बाद यातायात सुचारू रूप से चल सका। वहीं रेलवे ओवरब्रिज निर्माण अधर में लटका होने से राहगीरों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया लगातार ट्रेनों के अवागमन से जाम की समस्या बनी रही।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed