फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pedestrian movement on Yamuna bridge will be closed from today till 14th August

Auraiya News: आज से 14 अगस्त तक यमुना पुल पर पैदल आवाजाही बंद

Thu, 24 Jul 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 24 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian movement on Yamuna bridge will be closed from today till 14th August
औरैया। शहर से पांच किमी दूर शेरगढ़ घाट समीप यमुना नदी पुल पर अब शुक्रवार से पैदल आवाजाही भी बंद हो जाएगी। यह पाबंदी 14 अगस्त तक जारी रहेगी। ऐसे में इस अवधि में अब कोई भी इस पुल से पैदल भी नहीं निकल सकेगा। ये पाबंदी पुल मरम्मत को रफ्तार देने के लिए अपनाई गई है। वहीं सुरक्षा मानकों के लिहाज से इस मार्ग पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। संकेतक लगाकर पाबंदी की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से यमुना नदी पुल पर पिलरों की खराब बेयरिंग बदलने का काम किया जा रहा है। इस कवायद में सात नंबर पिलर के दो बेयरिंग बदल भी दिए गए हैं। इसके साथ ही पिलरों के प्लास्टर में हुई उखड़न को ग्रेडिंग के बाद दुरुस्त किया जा रहा है। अब अन्य खराब बेयरिंग को भी बदला जा रहा है। वहीं, अब इस काम को सुरक्षित ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार से इस पुल पर वाहनों के बाद अब पैदल आवाजाही भी पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इसे लेकर जालौन छोर पर सात फुट दीवार खड़ी की जा रही है। वहीं, औरैया छोर पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। यहां पर लोगों की भीड़ न जुटे इसे लेकर जालौन रोड किनारे की दुकानों को भी बंद करा दिया गया है। यहां पर दुकानदार खोखे हटाने लगे हैं। एप्रोच रोड पर पुलिस गुरुवार को ही लोगों को सचेत करती नजर आई। वहीं संकेतक भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जालौन के लिए अब केवल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होगा सफर
शेरगढ़ घाट स्थित यमुना पुल की मरम्मत का कार्य करीब एक माह तक चलेगा। शुरुआती दौर में यमुना पुल से होकर पैदल राहगीरों को छूट दी गई थी। ऐसे में लोग डेढ़ किमी का यमुना पुल का पैदल सफर कर दूसरे छोर से सवारी वाहन पकड़कर दोनों जिलों के बीच सफर कर रहे थे लेकिन अब इस पुल पर पैदल आवाजाही पूरी तरह से बंद करा दी गई है। ऐसे में औरैया व जालौन के बीच सफर पर निकले लोगों के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे एक मात्र सड़क का जरिया होगा। ऐसे में 40 किमी का सफर अब 80 किमी का हो जाएगा।

---------------
बोले जिम्मेदार---------
यमुना पुल पर पैदल आवाजाही पहले से बंद है लेकिन फिर भी लोग निकल रहे हैं। मरम्मत कार्य में तेजी लाने को शुक्रवार से पुल पर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।
-अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed