{"_id":"56f6ceea4f1c1bb12af14edf","slug":"pecvrk-waste-millions-in-the-name-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेचवर्क के नाम पर बर्बाद किए लाखों रुपये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेचवर्क के नाम पर बर्बाद किए लाखों रुपये
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
पेचवर्क के बाद भी सड़क की दुर्दशा
- फोटो : अमर उजाला
असैनी से फफूंद तिराहे तक पीडब्लूडी विभाग ने पेचवर्क कराकर लाखों रुपये बर्बाद कर दिए। जल्दबाजी में कराए गए इस काम से सड़क पहले से ज्यादा खराब हो गई है। हालत यह है कि वाहन चालकों को अब ज्यादा हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एक साल से असैनी से शहर के फफूंद तिराहे तक मार्ग बेहद खराब था। जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस मार्ग पर जिला मुख्यालय, विकास भवन आदि कार्यालय हैं। इसके बावजूद पीडब्लूडी विभाग की अनदेखी बरकरार है। ऐसा नहीं कि शासन की ओर से मार्ग को ठीक कराए जाने के लिए बजट न भेजा गया हो, लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते काम रुका रहा। मार्च के अंतिम पखवारे में अधिकारियों ने जल्दबाजी में टेंडर डलवाए और 27 किलोमीटर मार्ग पर पेचवर्क के नाम पर 15 लाख रुपये दांव पर लगा दिए।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि पेचवर्क में आया बजट अभी शेष बचा हुआ था। मार्च की क्लोजिंग से पहले यह पैसा वापस न चला जाए, इसलिए काम कराकर धनराशि खर्च की गई।
विज्ञापन
बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर गड्ढे होने से चलना दूभर हो रहा था। पेचवर्क न कराया जाता तो सड़क और भी जर्जर हो रही थी। ऐसे में यह काम कराना जरूरी था। नहीं तो सड़क धंसने से जाम की संभावना हो सकती थी। जाम की समस्या से बचाने के लिए पेचवर्क का काम कराया गया है। अशोक कुमार अग्रवाल, एक्सईएन, पीडब्लूडी