फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Peasant leader seriously injured in crash

हादसे में किसान नेता गंभीर घायल

Wed, 15 Feb 2017 11:27 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 15 Feb 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Peasant leader seriously injured in crash
घायल किसान नेता ओंकार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
 मौरंग लादकर तेज गति से जा रहे डंपर की चपेट में आने से किसान नेता उछलकर दूर जा गिरे। इन्हें गंभीर चोटें आई हैं। किसान नेता को सौ बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर व हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं। दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन


प्लास्टिक सिटी के भू विस्थापित किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे किसान मोर्चा संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह राजपूत घर जाने के लिए कंचौसी मोड़ पर सड़क पार क र रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से यह उछलकर दूर जा गिरे। आसपास के लोगों ने इन्हें उठाया। चालक डंपर लेकर भाग गया। लोगों ने घायल ओंकार सिंह को सौ बेड अस्पताल में भर्ती कराया। आेंकार सिंह भू विस्थापित किसानों के लिए आंदोलन की रणनीति बना रहे थे। हादसे की जानकारी पर बड़ी संख्या में भू विस्थापित किसान अस्पताल पहुंचे। किसानों का कहना था कि किसान नेता के घायल होने से आंदोलन की रणनीति पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed