{"_id":"6a77779322c6c31c910ad536","slug":"pda-kanwar-yatra-youths-arriving-in-saifai-with-ganga-water-from-prayagraj-welcomed-auraiya-news-c-211-1-aur1024-149498-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए कांवड़ यात्रा: प्रयागराज से गंगाजल लेकर सैफई निकले युवाओं का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए कांवड़ यात्रा: प्रयागराज से गंगाजल लेकर सैफई निकले युवाओं का स्वागत
Sun, 09 Aug 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों का स्वागत करते जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू। स्रोत: सपा
- फोटो : मृतक मयंक का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
औरैया। प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का पवित्र गंगाजल लेकर पीडीए कांवड़ यात्रा पर निकले कार्यकर्ताओं का शनिवार को औरैया पहुंचने पर स्वागत किया गया। युवाओं की टोली सैफई स्थित नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने जा रहे हैं।
नेशनल हाईवे स्थित एक होटल के पास सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल युवाओं को फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव संगम से जल लेकर नेताजी के समाधि स्थल पहुंच रहे हैं।
युवाओं का यह उत्साह और संघर्ष पार्टी को मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं के इसी समर्पण के बल पर वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा होगा। लालजी शुक्ला ने भी युवाओं की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं का यह प्रयास संगठन में नई ऊर्जा का संचार कर रहा है।
विज्ञापन
यात्रा की अगुवाई कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने औरैया में मिले स्नेह के लिए जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस मौके पर महेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी सभासद, उपेंद्र भारती, राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया, रामरतन दोहरे सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।