{"_id":"6a5922d533fe053e5d043b44","slug":"pda-is-facing-the-worst-atrocities-ram-asre-auraiya-news-c-211-1-aur1024-148231-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए पर हो रहा सबसे ज्यादा अत्याचार: रामआसरे विश्वकर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए पर हो रहा सबसे ज्यादा अत्याचार: रामआसरे विश्वकर्मा
विज्ञापन
फोटो -23- पूर्व मंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम में स्वागत करते सपाई। संवाद
औरैया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को शहर के साईं मंदिर पहुंचे। यहां आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वर्तमान सरकार में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज पर सबसे अधिक अत्याचार हो रहा है। भाजपा सरकार तो बना लेती है, लेकिन उसके बाद गरीबों और पिछड़ों का उत्पीड़न करती है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस जनविरोधी सरकार को हटाने का आह्वान किया। साथ ही, सपा की सरकार बनाने के लिए काम करने को कहा। राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने इसे प्रमुखता से उठाया था। लेकिन भाजपा और आरएसएस ने चंदा चोरी पर कोई बात नहीं की। सपा मांग करती है कि मंदिर के नाम पर चोरी हुआ चंदा तुरंत वापस लिया जाए।
रामआसरे विश्वकर्मा ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजभर को न तो लिखना आता है और न ही ट्विटर चलाना आता है। उनकी सोशल मीडिया आईडी भाजपा के लोग चला रहे हैं। उन्हें खुद नहीं पता कि वे किसका नुकसान कर रहे हैं। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री रामबाबू यादव, पूर्व मंत्री विनोद यादव, रामजी शुक्ला, मोहम्मद इरशाद, पूर्व विधायक मदन गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, अशोक गुप्ता, राजकुमार गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।