फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pchiaya basti in slum disclosure , the business ran

पछैया बस्ती में छापामारी से हड़कंप, कारोबारी भागे

Sun, 27 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 27 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pchiaya basti in slum disclosure , the business ran

कोतवाली पुलिस व आबकारी टीम ने शनिवार को पछैया बस्ती में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने हजारों लीटर लहन नष्ट किया और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। छापा अभियान के चलते पछैया बस्ती में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने शराब बनाने वाले लोगों की पहचान कर ली है।

विज्ञापन


 
कानपुर से आबकारी विभाग के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर एके शुक्ला ने कोतवाल विक्रमाजीत सिंह के साथ पछैया बस्ती में छापा मारा। पुलिस को आते देख लोग अपने घरों में ताला लगाकर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घरों में घुसकर हजारों लीटर लहन नष्ट किया। छापामारी अभियान के दौरान शराब भी बरामद की। वहीं शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए। पुलिस ने एक घर से हजारों लीटर लहन नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कहा कि जल्द ही उन्होंने यह कारोबार बंद नहीं किया तो इस बार उनके मकान सीज कर दिए जाएंगे। किसी भी सूरत में अवैध शराब का कारोबार संचालित नहीं होने दिया जाएगा।


पुलिस ने एक-दो लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया। छापेमारी अभियान के दौरान एसआई राजकुमार, मो. शाकिर, आरती गोस्वामी, प्रियंका समेत पुलिस बल मौजूद रहा।

 
:
आखिर कैसे पता चल जाता है...औरैया। पुलिस पहुंचने से पहले पछैया बस्ती के अवैध शराब कारोबारियों को पता चल जाता है। शनिवार को जब पुलिस पछैया बस्ती में छापामारी की रणनीति बना रही थी। इसी बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब बनाने वाले कारोबारियों को पता चल गया और वह पुलिस के आने से पहले भाग गए।


 

महिलाओं ने संभाली बागडोर - औरैया। पुरुषों पर कार्रवाई न हो, इसके लिए पछैया बस्ती की महिलाओं ने बागडोर संभाल ली है, जब भी पुलिस छापामारी करती है तो वहां महिलाएं मिलती है, जबकि पुरुषों मौके से फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed