{"_id":"57964fe34f1c1b8f0221e3f9","slug":"pcayan-basti-administration-imposed-settlement-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पछैयां बस्ती में प्रशासन ने लगाया कैंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पछैयां बस्ती में प्रशासन ने लगाया कैंप
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Mon, 25 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड बनवाने को नाम दर्ज करवाते पछैयां बस्ती के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब बनाने की बस्ती के नाम से बदनाम पछैंया बस्ती के लोगों ने इज्जत की जिंदगी जीने की ठान ली है। अमर उजाला की मुहिम के चलते सोमवार को पंचायत के फैसले की खबर पढ़ने के बाद प्रशासनिक अमला बस्ती पहुंचा। एसडीएम ने वहां पहुंचकर कैंप लगा दिया। शराब के अवैध कारोबार से तौबा कर चुके बस्ती के लोगों के लिए राशन कार्ड बनवाने को सूची तैयार कराई गई। इस दौरान एसडीएम सदर व कोतवाल ने पछैंया बस्ती पहुंचकर सभी की हौसला आफजाई की।
सोमवार को शहर की पछैंया बस्ती में एसडीएम राजेंद्र कुमार व सदर कोतवाल सुधाकर मिश्रा के पुलिस बल के साथ पहुंचने पर मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों कोलगा कि एसडीएम के साथ पुलिस बल उनके घर पर छापा डालने आई है। तभी एसडीएम व कोतवाल ने सभी को अमर उजाला में प्रकाशित खबर की जानकारी देते हुए उनके सहयोग के लिए आने की बात कही। इससे बस्ती के लोगों के चेहरे चमक उठे। बस्ती के सभी लोग पंचायत घर पर जमा हो गए।
एसडीएम राजेंद्र कुमार ने लोगों से कहा कि जिसका भी राशन कार्ड नहीं बना है वह अपना नाम सूची में दर्ज कराए। उनका राशन कार्ड बनाया जाएगा। जिला पूर्ति कार्यालय की टीम ने सभी के नाम दर्ज किए। वहीं इस दौरान पछैयां बस्ती के लोग अमर उजाला टीम को बधाई देते नही थक रहे थे। उनका कहना था, साहब अमर उजाला पहल न करता तो न जाने कब तक इस दलदल में रहते।
विज्ञापन
अभियान को लेकर एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने कहा कि अमर उजाला की ओर से पछैयां बस्ती के लोगों में शराब का कारोबार बंद कराए जाने का प्रयास तारीफ के काबिल है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से मोहल्ले के लोगों को यथा संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने पछैयां बस्ती के लोगों को शराब के कारोबार से तौबा करने पर बधाई दी। कहा कि भविष्य में अब उनकी तरफ से बस्ती में रहने वाले लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा। लेकिन कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई काम न करे जिससे उन्हें मजबूर होकर उनके खिलाफ कोई कदम उठाना पड़े। कोतवाल ने कहा शायद पुलिस इस धंधे को नही बंद करा पाती मगर अमर उजाला ने कर दिखाया।