फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pay attention to quality and time in construction

Auraiya News: निर्माण में गुणवत्ता और समय का रखें ध्यान

Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pay attention to quality and time in construction
फोटो-22-निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
औरैया। जिले के नोडल अधिकारी गुर्राला श्रीनिवासुलु ने डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और सीडीओ संत कुमार के साथ शनिवार को विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम सेहुद में टीडीए मॉडल से बन रहे मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और चमरौहा में निर्माणाधीन स्टेडियम का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्राम सेहुद स्थित मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने भवन निर्माण के साथ-साथ बहुउद्देशीय हाल के निर्माण पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर में लगे पेड़ों को किसी भी प्रकार नुकसान न पहुंचाया जाए और नये पौधे रोपे जाएं। जिलाधिकारी ने शटरिंग में घटिया प्लाई के प्रयोग पर नाराजगी जताई, साथ ही स्टील शीट का उपयोग करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानक सुनिश्चित करने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने की चेतावनी दी। कहा कि देर होने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
चमरौहा में निर्माणाधीन स्टेडियम के निरीक्षण में नोडल अधिकारी ने शटरिंग के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि पास के गांवों में मंगल दलों का गठन किया जाए।
इसके अतिरिक्त, आउटसोर्सिंग के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षक की भी तैनाती के लिए कहा। स्टेडियम में वॉलीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस के लिए स्थान के साथ-साथ रनिंग ट्रैक का भी निर्माण कराया जाना है।



स्ट्रॉबेरी की खेती भी देखी
नोडल अधिकारी ने विकास खंड भाग्यनगर के गांव रानीपुर में किसान रामगोविंद शुक्ला की स्ट्रॉबेरी की खेती भी देखी। उन्होंने खेती के बारे में जानकारी लेने के साथ ही अन्य किसानों को भी इससे जोड़ने के लिए जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed