{"_id":"65c281aee123c5504603eb30","slug":"patients-worried-about-x-ray-due-to-lack-of-electricity-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108345-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली न होने से एक्सरे के लिए परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली न होने से एक्सरे के लिए परेशान रहे मरीज
Wed, 07 Feb 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। प्रदेश सरकार सीएचसी स्तर के अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने में लगी है, लेकिन बिधूना सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में कहीं न कहीं लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार को बिजली न होने पर एक्सरे के इंतजार में मरीजों को घंटों बैठना पड़ा। दोपहर 11.50 पर बिजली आई, जिसके बाद मरीजों का एक्सरे हुआ, अस्पताल में दो-दो जनरेटर लगे है। पूछताछ में पता चला कि दोनों जनरेटर खराब हैं।
मंगलवार को सीएचसी बिधूना में बिजली की समस्या के चलते मरीज परेशान रहे। खासकर इस समस्या से एक्सरे कराने वालों को काफी देर इंतजार करना पड़ा। जिससे उनमें अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश दिखाई दिया। लोगों ने बताया कि जब वह एक्सरे कराने एक्सरे रूम पहुंचे तो टेक्निशियन ने बिजली न होने की बात कहकर उन्हें टरका दिया।
फोटो06एयूआरपी 22- आलोक सिंह
रठगांव में रिश्तेदार के यहां आए जालौन निवासी आलोक सिंह ने बताया कि वह सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे। जहां 10:30 बजे पर्चा बना। डॉक्टर को दिखाने के बाद जब उनकी ओर से एक्सरे को लिखा गया। तो वह 11:40 पर एक्सरे कराने पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारी ने बिजली न होने की बात कहकर एक्सरे नहीं किया।
विज्ञापन
फोटो06एयूआरपी 23- ब्रजेश सिंह
भटौली गांव निवासी ब्रजेश सिंह ने बताया कि उनके पुत्र अरमान्य के हाथ में चोट लग गई थी। जिस पर वह मंगवार को अरमान्य को लेकर एक्सरा कराने के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन एक घंटा इंतजार करना पड़ा। दोपहर लगभग 12 बजे बिजली आने पर एक्सरा हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार-- -- -
‘जेनरेटर में खराबी आ जाने के चलते समस्या हुई है। मिस्त्री को बुलाया गया है। उसके आने पर ही जेनरेटर की समस्या दूर हो सकेगी। इस बीच अस्पताल में एक्सरे के लिए आने वालों को इंतजार करना पड़ा। बिजली आने पर उनका एक्सरा किया जा सका।
-डॉ. वीपी शाक्य, सीएचसी बिधूना अधीक्षक

बोले जिम्मेदार