{"_id":"68472533dc488c53e90a9f61","slug":"patients-of-vomiting-diarrhea-and-stomach-pain-increased-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127164-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज बढ़े
Mon, 09 Jun 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। गर्मी के कारण अस्पतालों में डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सीएचसी बिधूना में प्रतिदिन दो से तीन मरीज पहुंच रहे हैं। उनका कोल्ड रूम में इलाज किया जा रहा है। वहीं, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
सीएचसी बिधूना में सोमवार को 316 मरीजों में ज्यादातर मरीज उल्टी- दस्त व पेट दर्द से परेशान थे। इमरजेंसी में डॉ. विकास मिश्रा, ओपीडी में डॉ. सुमन नीरज ने मरीजों की जांच की। सीएचसी में भर्ती मरीज रणविजय सिंह व राकेश शर्मा को डायरिया के लक्षण होने पर कोल्ड रूम में भर्ती कर इलाज किया गया।
सीएचसी अधीक्षक वीपी शाक्य ने बताया कि गर्मी को देखते अस्पताल में कोल्ड रूम की व्यवस्था की गई है। जहां मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसके अलग-अलग वार्ड बने है। बताया कि पीएचसी, आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी केंद्रों को ओआरएस भेजा जा चुका है। सीएचसी में 24 घंटे डाॅक्टर तैनात हैं।