फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Patients getting worried for ultrasound

औरैयाः अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज हो रहे परेशान

Fri, 02 Sep 2022 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Patients getting worried for ultrasound
50 शैया में मरीजों को देखती डॉ. सीमा गुप्ता व डॉ.रीबा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में उल्टी-दस्त व पेट में दर्द के मरीज अधिक पहुंच रहे है। डॉक्टर मरीजों को सिर्फ दवा लिख रहे है। वहीं, अल्ट्रासाउंड का संचालन न हो पानेे की वजह से मरीजों पेट संबंधित जांच कराने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को करीब पांच सौ से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। ओपीडी कक्ष में मौजूद चेस्ट फिजिशियन डॉ. अवधेश कटियार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिंह, डॉ. रीबा, डॉ. सीमा गुप्ता ने मरीजों को देखा। इस दौरान उल्टी-दस्त व पेट दर्द की समस्या से पीड़ित होकर मरीज भी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। इनमें गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने इन मरीजों को देखकर दवाएं दीं। कुछ मरीजों ने अल्ट्रासाउंड भी लिखने की बात कही, पर 50 शैया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने की वजह से डॉक्टरों ने मरीजों को चिचौली स्थित 100 शैया युक्त जिला चिकित्सालय में जाकर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। 100 शैया में भी सप्ताह के तीन दिन अल्ट्रासाउंड होता है। सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट के आने पर अल्ट्रासाउंड का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed