{"_id":"6531765d1adcaf81a2071144","slug":"patient-suffering-from-fever-was-found-to-be-dengue-negative-in-the-investigation-auraiya-news-c-211-1-aur1002-4285-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जांच में बुखार से पीड़ित मरीज निकले डेंगू निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जांच में बुखार से पीड़ित मरीज निकले डेंगू निगेटिव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। कस्बा रामगढ़ में लोग बुखार से जूझ रहे हैं। एक युवक की दो दिन पहले बुखार का इलाज कराते समय मौत हो गई थी। परिजनों ने मौत का कारण डेंगू बताया था। इसके बाद गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा में पहुंचकर लोगों की जांच की।
क्षेत्र के कस्बा रामगढ़ में राजेश पुत्र कन्हैयालाल पिछले कई दिनों से बुखार से जूझ रहे थे। सोमवार शाम उन्होंने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके साथ ही कस्बे के कई घरों में लोग बुखार से जूझ रहे हैं। इसके लिए लोगों ने गांव में दवा का छिड़काव कराने एवं फागिंग कराने की मांग की थी।
गुरुवार को रामगढ़ कस्बे में अछल्दा सीएचसी से स्वास्थ्य टीम पहुंची और बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की। लगभग 35 मरीजों की डेंगू की जांच हुई। लेकिन सभी मरीज डेंगू निगेटिव निकले। बुखार के मरीजों को टीम ने दवाइयां दीं। डॉक्टर अभिषेक दुबे, डॉक्टर वासुदेव, डॉक्टर आशीष कुमार, नफीस अहमद, विजय प्रताप, सत्येंद्र कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।