फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers were upset as Mahananda Express was delayed by five hours.

Auraiya News: महानंदा एक्सप्रेस पांच घंटे लेट होने से यात्री रहे परेशान

Mon, 30 Mar 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 30 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Passengers were upset as Mahananda Express was delayed by five hours.
फोटो-21-स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
दिबियापुर। अलीपुर द्वार से दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस रविवार को पांच घंटे लेट आने की सूचना से यात्रियों को परेशानी हुई। यह ट्रेन निर्धारित समय अपराह्न 2:19 मिनट के स्थान पर रात को लगभग सवा सात बजे आई।
विज्ञापन

महानंदा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन पहले तीन घंटे लेट थी और अब दो घंटे और लेट दिखाया जा रहा है। अब महानंदा के अलावा दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ यात्री अन्य ट्रेनों से इटावा तक रवाना हो गए। उधर, गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट पैसेंजर भी निरस्त रही। इससे गोमती एक्सप्रेस में ज्यादा भीड़ दिखी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आरक्षण काउंटर न होने से यात्री परेशान

कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर न होने से यात्रियों को आरक्षण कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फरक्का एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस का ठहराव होने के बावजूद यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पाता है। यात्रियों ने स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खोलने की मांग की है।



यात्रियों ने बताया कि ऊंचाहार एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस से प्रतिदिन सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में स्टेशन के टिकट घर पर रिजर्वेशन कराने की सुविधा नहीं है। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग कराने के लिए फफूंद या झीझक स्टेशन जाना पड़ता है। यहां से लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़, बनारस, जौनपुर, पटना व अयोध्या धाम आदि स्थानों पर तत्काल टिकट के लिए कोई सुविधा नहीं है।


इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण की सुविधा नहीं है। साधारण टिकटों की बिक्री होती है। फफूंद व झीझक में आरक्षण की सुविधा है। यह स्टेशन के ग्रेड से तय होता है, इस संबंध में निर्णय रेलवे बोर्ड करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed