फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passengers traveling in roadways buses risking their lives

जान जोखिम में डालकर रोडवेज बसों में सफर कर रहे यात्री

Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Passengers traveling in roadways buses risking their lives
बस में लगा एक्सपायर फायर सिलिंडर। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज में एक गेस्ट हाउस के सामने इटावा डिपो की बस में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद भी परिवहन निगम नहीं चेता है। परिवहन निगम ने सड़कों पर दौड़ रही जर्जर बसों की न तो जांच की और न ही सुरक्षा के इंतजाम देखे है। हां यात्रियों से किराया जरूर पूरा वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

औरैया डिपो से संचालित हो रही बसों की पड़ताल करने पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल कर सामने आई। रोडवेज की ज्यादातर बसों में यात्रियों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं दिखे। अग्निशमन यंत्र से लेकर फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं था। अगर लगा मिला भी तो वह पूरी तरह से खाली था। जिन बसों में अग्निशमन यंत्र थे, वह एक्सपायरी डेट या काफी पुराने हो चुके थे।
विज्ञापन

चालक भी बस जुगाड़ से चला रहे हैं। स्टेयरिंग के पास तार खुले हैं। खुले तारों की वजह से शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। सीट बेल्ट का तो नामोनिशान मिट चुका था। एक बस में तो चालक की सीट के नीचे ईंट रखी मिली। सीटों में गड्ढे, कवर फटे व लोहे के एंगल तक टूटे मिले। यह स्थिति तब है जब रोडवेज बसों से लाखों लोग यात्रा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया डिपो से 68 रोडवेज बसों का संचालन प्रतिदिन होता है, हजारों की संख्या में लोग यात्रा करते है। फिर भी यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तक नहीं है। जबकि तीन जून को ही मुरादगंज स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने इटावा डिपो की बस शार्ट सर्किट से आग लगने पर जल गई थी। परिवहन निगम को हादसा होने के बाद सचेत हो जाना चाहिए, फिर भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैा।
एआरएम औरैया आरएस चौधरी ने कहा कि डिपो की रोडवेज बसों में अग्निशमन यंत्र लगे हैं। खाली या डेट एक्सपायर होने पर उन्हें बदला जाता है। समयावधि पूरी होने के बाद भी अगर कोई अग्निशमन यंत्र नहीं बदले गए हैं तो उन्हें बदलवाया जाएगा। सीटों को बदलवाकर चालक की सीटों के खुले तारों को सही कराया जाएगा।

खामियां बताने पर डांटे जाते चालक
बस के एक चालक ने बताया कि इंजन से लेकर स्टेयरिंग तक तारों का मकड़जाल फैला है। इसो लेकर जब भी शिकायत कर समस्या बताते हैं तो अधिकारी डांट देते हैं। इटावा डिपो की जिस बस में आग लगी उसमें पहले भी एक बार शार्ट सर्किट होने की जानकारी मिली थी, लेकिन किसी ने नहीं ध्यान दिया। कई बसों की हालत काफी खराब भी है।

 रोडवेज बस के चालक की फटी सीट व नीचे रखीं ईटें। संवद

रोडवेज बस के चालक की फटी सीट व नीचे रखीं ईटें। संवद- फोटो : AURAIYA

बस में चालक की सीट के पास खुले पड़े तार। संवाद

बस में चालक की सीट के पास खुले पड़े तार। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed