{"_id":"628a8150a5b955164e0255d2","slug":"passengers-kept-on-sitting-vehicles-standing-on-illegal-stands-auraiya-news-knp698287869","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्टैंडों पर खड़े वाहन बैठाते रहे सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्टैंडों पर खड़े वाहन बैठाते रहे सवारियां
विज्ञापन
अवैध स्टैंड बना रोड के किनारे खड़े ऑटो । संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। मुख्यमंत्री ने ऑटो, टेपों व डग्गामार वाहनों के लिए संचालित अवैध स्टैंडों को 24 घंटे के अंदर बंद कराए जाने के आदेश दिए थे। इस फरमान के बाद भी जिला प्रशासन को कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। रविवार को जगह-जगह ऑटो चालक व बिधूना-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसें जमावड़ा लगाकर सवारियां भरती रहीं।
रविवार सुबह नगर के भगत सिंह चौराहे व कोतवाली के समीप फीडर रोड पर चालक अपने-अपने ऑटो लगाकर सवारियां भरते देखे गए। बेला-बिधूना मार्ग पर चलने वाले ऑटो भी पंप के सामने अवैध रूप से सड़क पर खड़े होकर सवारियां भर रहे थे।
वहीं शाम होते ही बिधूना-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली 20 से 25 प्राइवेट बसें भी सड़क के किनारे सवारियां भर रही थीं, जिन्हें कोई रोकने वाला नहीं था। इस संबंध में सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाया गया है। नगर पंचायत की ओर से सभी वाहन स्वामियों के कडे़ निर्देश दिए जा रहे हैं कि सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा न करें।
विज्ञापन
अभियान चलाकर 21 वाहनों पर की कार्रवाई
औरैया। मानकों के विपरीत सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को औरैया, अजीतमल, बाबरपुर, भर्रापुर, फफूंद और अछल्दा में अभियान चला कार्रवाई की गई।
पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि सुबह से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला कर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पर्चे भी बांटे गए। उन्होंने बताया कि बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रहे चार ऑटो सीज किए गए हैं। इसके साथ ही डग्गामार, ओवरलोड, ऑटो व वैन सहित 21 वाहनों के चालान काटे गए (संवाद)

ऑटो की चेकिंग करतीं पीटीओ। संवाद- फोटो : AURAIYA